Search

रांचीः विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर डीजीपी सोमवार को करेंगे बैठक

Ranchi: विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी सोमवार को (12 जून) को बैठक करेंगे. डीजीपी अजय कुमार सिंह पुलिस मुख्यालय में दिन के 11.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जोनल आईजी, डीआईजी और एटीएस एसपी, सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और रेल एसपी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

सीएम के समीक्षा बैठक को लेकर होगी चर्चा

आगामी 15 जून को सीएम हेमंत सोरेन सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में चर्चा किए जाने वाले एजेंडों पर समीक्षात्मक बैठक के संबंध डीजीपी सोमवार को समीक्षा बैठक करेंगे. इसे लेकर जिलों के एसपी से कहा गया है कि एजेंडा/ बिन्दुओं के अनुरूप प्रतिवेदन तैयार कर बैठक में ससमय उपस्थित रहेंगे.

इन बिन्दुओं पर होगी चर्चा

  • विधि-व्यवस्था
  • वारंट का कार्यान्वयन
  • अन्वेषणों की अद्यतन स्थिति
  • अपराध नियंत्रण
  • सर्टिफिकेट केस की अद्यतन स्थिति
  • अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थ / शराब
  • पुलिस का इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी मुद्दे
इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-vehicle-thieves-gang-busted-8-arrested-with-8-bikes-1-scooty-and-1-auto/">रांची:

वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 8 बाइक,1 स्कूटी और 1 ऑटो के साथ 8 धराए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp