Ranchi : अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी अजय कुमार सिंह छह मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में सभी रेंज के डीआईजी, जिले के एसएसपी और एसपी उपस्थित रहेंगे. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय से सभी को पत्र जारी किया गया है. जारी किये गये पत्र में कहा गया है कि सभी रेंज के डीआईजी पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है. वहीं जिले के एसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक में शामिल होने का आदेश दिया गया है.
रांची : 6 मार्च को डीजीपी करेंगे समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था पर होगी चर्चा
Last Updated: Mar 04, 2023 12:00 AM (IST)