Search

 
 
 

रांचीः अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी बुधवार को करेंगे समीक्षा बैठक

 
Ranchi: अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी अजय कुमार सिंह कल यानी बुधवार को समीक्षा बैठक करेंगे. डीजीपी सभी जिलों के एसपी और रेंज के डीआइजी के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक होगी. इस दौरान वह इस बात की भी समीक्षा करेंगे कि पूर्व में उन्होंने क्राइम कंट्रोल को लेकर जिन बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों को टास्क दिया था. उसका अनुपालन किया जा रहा है या नहीं. समीक्षा के दौरान भविष्य के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की योजना तैयार की जायेगी.डीजीपी की ओर से बैठक के लिए सभी जिलों के एसपी को एजेंडा तैयार कर उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि वे तैयारी के साथ बैठक में शामिल हो सकें. बैठक का पहला एजेंडा है 2020 से लेकर 30 जून 2023 तक रंगदारी के लिए हत्या, डकैती, लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट, फिरौती के लिए अपहरण और संगठित गिरोह के द्वारा रंगदारी मांगने से संबंधित कितने मामले दर्ज किये गये. इसे भी पढ़ें- नियोजन">https://lagatar.in/hearing-in-the-high-court-on-the-petition-filed-regarding-the-appointment-under-the-planning-policy/">नियोजन

नीति के तहत नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही