Search

 
 
 

रांचीः 10 जुलाई को धोनी करेंगे 'एलजीएम' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

 
Ranchi: धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शनिवार को धोनी ने अपने जन्मदिन पर पालतू कुत्तों के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया था, और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. 10 जुलाई को धोनी `एलजीएम` फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे. धोनी के अपने प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में बन रही तमिल फिल्म `एलजीएम` (लेट्स गेट मैरिड) का ट्रेलर लॉन्च धोनी और उनकी पत्नी साक्षी करेंगी. प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए इसकी घोषणा की है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-09-july-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।09 JULY।।दीपक प्रकाश अब BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में।।निर्माण के एक महीने में ही जर्जर हुई सड़क।।सहायक अध्यापकों की नई परेशानी।।बदहाल धनबाद सदर अस्पताल।।अग्निपथ योजनाः युवा बीच में छोड़ रहे ट्रेनिंग!।।समेत कई अहम खबरें।।
इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मूवी का ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च धोनी और साक्षी करेंगे. इससे पहले धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मूवी का टीजर जारी किया था. करीब एक महीने पहले 7 जून को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था. इस तमिल फिल्म का पोस्टर भी धोनी ने जारी किया था, जिसका फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. धोनी के लिए ये फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि एलजीएम मूवी को प्रोडयूस करने के साथ इसका कांसेप्ट भी उन्होंने ही तैयार किया है. हालांकि लॉन्च प्रोग्राम कहां होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. इसे भी पढ़ें- अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-ramlalas-pran-pratishtha-in-january-ram-platform-will-be-decorated-with-98-verses-of-valmiki-ramayana/">अयोध्या

: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी में, वाल्मीकि रामायण के 98 श्लोकों से सजेगा राम चबूतरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही