Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : तरुण घोष मेमोरियल गोल्ड फुटबॉल टूर्नामेंट धुर्वा क्लब ने जीता

Ranchi : विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी व कोच स्व. तरुण घोष की स्मृति में एक दिवसीय बालिका वर्ग तरुण घोष मेमोरियल गोल्ड टूर्नामेंट के द्वितीय संस्करण का आयोजन हुआ. तरूण घोष की धर्मपत्नी केया घोष और सुपुत्री जिनिया घोष ने ये आयोजन किया. तरुण घोष फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में धुर्वा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में धुर्वा क्लब ने खिताब जीता. खूंटी और धुर्वा की टीम के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में धुर्वा ने जीत दर्ज की. टूर्नामेंट में देवघर, लोहरदगा, सिल्ली, झालदा, खूंटी, डिबडीह, धुर्वा, की टीमों ने भाग लिया था. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर रांची अजय नाथ शाहदेव और रेखा सहाय थी. इसे भी पढ़ें - बिहारः">https://lagatar.in/bihar-life-imprisonment-to-former-mla-tarakeshwar-singh-in-28-year-old-murder-case/">बिहारः

28 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह को उम्रकैद

अजय नाथ शाहदेव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

मौके पर अजय नाथ शाह देव ने विजेता टीम टी.जी.एफ.सी को बधाई दी और टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि तरुण दा की विरासत को जिस प्रकार उनकी धर्मपत्नी केया घोष जी और सुपुत्री जिनिया घोष आगे बढ़ा रही हैं, उनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है. वर्तमान में इस एकेडमी के कोच अविनाश टोप्पो हैं. एकेडमी के बच्चे फुटबॉल की दुनिया में टी.जी.एफ.सी और झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट के आयोजन में फैंटेसी कल्चरल एकेडमी के बच्चों ने बतौर वॉलंटियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. स्व. तरुण घोष जी ने इस क्लब कि स्थापना 1980 में की थी. वो सभी खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ–साथ जरूरतमंद खिलाड़ियों को खेल के सभी संसाधन अपने खर्चे पर उपलब्ध कराते थे. उनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और विभिन्न पदों पर कार्यरत भी हैं. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-gujarat-congress-will-conduct-caste-and-economic-survey-if-it-comes-to-power/">राहुल

गांधी ने गुजरात में कहा, सत्ता में आने पर कांग्रेस जाति और आर्थिक सर्वेक्षण करायेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही