Search

 
 
 

रांची : दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना लपंगा

 
Ranchi : शिव शिष्य परिवार, रांची के तत्वावधान में जयडीहा पंचायत खेल मैदान में आयोजित दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हुआ. फाइनल मैच  सरना यूनाइटेड लपंगा (भुरकुंडा) व केपीएल खटंगा के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में लपंगा की टीम ने खटंगा को ट्राईब्रेकर में 3-2 गोल से पराजित किया. लपंगा के गोल किपर राहुल टुडु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन की अध्यक्ष बरखा सिन्हा व  फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद व शिल्ड, जबकि उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद व शिल्ड देकर सम्मानित किया. अर्चित आनंद ने कहा कि खेल व्यक्ति के संपूर्ण विकास में सहायक है. झारखंड में प्रतिभाएं असीम हैं, जरूरत है उनको तराशने की. मौके पर राजन, परिमल, कुणाल, रामदेव समेत जयडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया बिनोद बेदिया, उप मुखिया नीलाम्बर खरवा, नवीन कुमार, पंसस प्रवेश भोगता, ग्राम प्रधान शंकर करमाली, सचिव बिनोद कुमार महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : BSF">https://lagatar.in/bsf-ig-met-cm-hemant-soren/">BSF

के आइजी ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही