Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव को लेकर रांची डीआइजी ने झारखंड-बंगाल चेकपोस्ट का निरीक्षण किया

 
Ranchi: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने मंगलवार को झारखंड-बंगाल चेकपोस्ट का निरीक्षण किया.  डीआइजी ने अंतरराज्यीय बॉर्डर मुरी, पुरुलिया, श्याम नगर, सोनाहातू बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने बॉर्डर पर मौजूद पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों को 24 घंटे सीमा से आने जाने वाले हर वाहन की जांच करने का निर्देश दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/DIG-2.gif"

alt="" width="600" height="400" /> डीआइजी मादक पदार्थो, शराब, कैश सहित चुनाव को प्रभावित करने वाली अन्य वस्तुओं पर विशेष नजर रखने को कहा. उन्होंने चुनाव से संबंधित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये.. मौके पर सिल्ली डीएसपी, थाना प्रभारी मुरी ओपी, सिल्ली थाना सहित सोनाहातू थाना के पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही