Ranchi : अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है. राज्य के अलग-अलग जिलों में 3500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है. इधर रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने भी रांची के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया. इस दौरान उनके साथ सिटी एसपी राजकुमार मेहता, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए समेत कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
रांची DIG ने शहर का किया भ्रमण, अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की
Last Updated: Jan 22, 2024 12:00 AM (IST)