Search

 
 
 

रांची: न्यू शास्त्री नगर में गंदगी व जलजमाव से लोगों का जीना दूभर

 
Ranchi: राजधानी रांची के मधुकम क्षेत्र स्थित न्यू शास्त्री नगर कॉलोनी इन दिनों बुरी तरह से गंदगी और जलजमाव की मार झेल रहा है. यहां की नालियों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि चारों ओर गंदगी का अंबार और बदबू का माहौल बना हुआ है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसके चलते नालियों में कचरा भर गया है और पानी का बहाव पूरी तरह से रुक गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/2-26.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

थोड़ी सी बारिश और सड़क बन जाती है नाला

लोगों का कहना है कि यदि ज़रा सी भी बारिश हो जाए, तो कॉलोनी की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं. बरसात के पानी के साथ गंदगी नालियों से बाहर आकर सड़कों पर फैल जाती है, जिससे चलते सड़कें चलने योग्य नहीं रह जातीं. कई बार लोगों के घरों में भी यह गंदा पानी घुस जाता है, जिससे उनका जीवन और भी कठिन हो जाता है. इस क्षेत्र में एक बच्चों का विद्यालय भी स्थित है, जहां रोज़ाना कई छात्र आते-जाते हैं. लेकिन स्कूल के पास ही फैली गंदगी और बदबू के कारण अभिभावकों में भारी चिंता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदगी से बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बना हुआ है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/3-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रशासन पर गंभीर आरोप

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है. हकीकत में न तो कोई सफाई अभियान चला और न ही कोई आता है. प्रशासनिक उदासीनता से लोग खुद सफाई करने पर मजबूर हैं, लेकिन समस्या इतनी बड़ी है कि बिना सरकारी मदद के समाधान संभव नहीं. कॉलोनी के निवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इलाके की नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए, नियमित निगरानी रखी जाए और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो. लोगों को उम्मीद है कि मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज़ ऊपर तक पहुंचेगी और प्रशासन नींद से जागेगा. अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन कब हरकत में आता है और न्यू शास्त्री नगर के निवासी कब इस नारकीय स्थिति से निजात पाते हैं. इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/attack-on-modi-government-in-congresss-national-convention-kharge-raised-issues-of-evm-fake-voter-list-monopoly-in-economy-sc-st-reservation-american-tariff/">कांग्रेस

के राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी सरकार पर हमला, EVM, फर्जी वोटर लिस्ट, अर्थव्यवस्था में monopoly, SC, ST आरक्षण, अमेरिकी Tariff का मुद्दा उठाया खड़गे ने
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही