Search

 
 
 

रांची : दिव्यांग बच्चों ने किया श्री भोला मिष्ठान के चौथे आउटलेट का उद्घाटन

 

मिठाईयों के साथ रेस्ट्रो में फूड वेरायटी की बड़ी रेंज

Ranchi : राजधानी के पिस्कामोड़ में बुधवार को श्री भोला मिष्ठान भंडार के नए आउटलेट की शुरुआत की गई. बिजुपाड़ा के अमर ज्योति संस्था के दिव्यांग बच्चों ने इसका उद्घाटन किया. जहां बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इसके बाद बच्चों ने फीता काटकर आउटलेट का उद्घाटन किया. ये बच्चे विशिष्ट अतिथि के रूप में आए थे. बच्चों ने रेस्टोरेंट में तरह-तरह के व्यंजनों, मिठाई, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया और खुश हुए. आउटलेट में मिठाईयों की बड़ी रेंज रखी गई है. ऑनर संजय और जीएम कमल तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि फैक्ट्री हेड अंशुमन को जिम्मेवारी सौंपी गई है, जो सभी आउटलेट पर प्रोडेक्शन से लेकर क्वालिटी का ध्यान रख रहे हैं. यहीं वजह है कि हम रांची के लोगों को क्वालिटी प्रोडक्ट दे पा रहे हैं. हमारी मिठाईयों में किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती. शुद्ध दूध से मिठाईयां बनाई जाती है. चाहे खोया की मिठाई हो या फिर छेना की. काजू की 18 तरह की मिठाईयां हमारे पास अवेलेवल है. नई मिठाईयों को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं. घी वाले मोतीचूर लड्डू स्पेशल है और काजू बर्फी परफेक्ट है. जीएम कमल ने बताया कि मिठाईयों के अलावा हमारा रेस्टोरेंट भी है. जिसमें अलग-अलग वेरायटी के फूड आइटम्स उपलब्ध है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/1-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मॉकटेल, कांटिनेंटल, चाइनीज, साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, तंदूर की कंप्लीट रेंज है. जीएम ने बताया कि 1990 में बिजुपाड़ा में हमारा पहला आउटलेट खोला गया. एमडी संजय के पिता भोला हैं. उन्हीं के नाम पर यह आउटलेट खुला है. शेल्टर मॉल में हमलोगों ने दूसरा आउटलेट खोला. डंगराटोली में तीसरा आउटलेट भी खोला. जिससे कि हमारे ग्राहकों को ज्यादा दूर जाने की जरूरत न पड़े. इसके बाद हमलोगों ने पिस्का मोड़ का आउटलेट खोला है. हमारा अपना डेयरी है, इसलिए प्रोडक्ट में मिलावट की कोई संभावना ही नहीं है. हम दूध की भी बिक्री करते हैं. फेस्टिव सीजन में हमारी मिठाईयों की बड़ी डिमांड है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cm-launched-sarvajan-pension-scheme-now-women-and-st-sc-will-get-pension-from-the-age-of-50-years/">रांची

: सीएम ने किया सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ, अब महिलाओं और ST-SC को 50 साल की उम्र से ही मिलेगा पेंशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही