Search

 
 
 

रांचीः HEC के 1627 सप्लाई कर्मियों में मायूसी, होली पर भी नहीं मिला वेतन

 
Ranchi: होली से पहले वेतन नहीं मिलने से एचईसी के सप्लाई कर्मियों में मायूसी और आक्रोश है. बीते शुक्रवार को एचईसी के स्थायी कर्मियों को एक माह का वेतन दिया गया. वहीं सप्लाई कर्मियों के वेतन पर आगे की प्रक्रिया चल रही है. अब वेतन नहीं मिलने के बाद सप्लाई कर्मियों में आक्रोश है. बता दें की एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित घेराव कार्यक्रम में सप्लाई कर्मियों ने कहा कि दो दिन पूर्व सीएमडी ने बैठक में कहा था कि स्थायी और सप्लाई कर्मियों को एक साथ वेतन का भुगतान किया जाएगा. आक्रोशित सप्लाई कर्मियों ने शनिवार को निदेशक कार्मिक के कार्यालय का घेराव किया था और रविवार को भी आक्रोश प्रकट किया. बता दें एचईसी कर्मियों का लगभग 22 महीनों का वेतन बकाया है. एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के बैनर तले कर्मी बीते 68 दिनों से आंदोलनरत हैं. तीन प्लांटों में मजदूर हेवी मशीन टूल्स प्लांट (एचएमटीपी), हेवी मशीन बिल्डिंग प्लांट (एचएमबीपी) और फाउंड्री फोर्ज प्लांट (एफएफपी) में 2780 कर्मी हैं. इनमें से 500 अफसर, 28 सुपरवाइजर, 625 कामगार (स्थायी) हैं. वहीं 1627 कामगार अस्थायी हैं, जिनका अगस्त माह में कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-24-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।24 MAR।।होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर।।पैसे नहीं, जनता के सहयोग से लड़ेंगे चुनाव-कांग्रेस।।लातेहारः कार से तीन लाख कैश बरामद।।झारखंड में होली पर बरसेंगे बदरा।।लोस चुनावः जदयू ने पुराने चेहरों पर ही जताया भरोसा।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही