Search

 
 
 

Ranchi : संत अरविंदो एकेडमी में प्रिंसिपल नियुक्ति पर विवाद, मैनेजर पर मनमानी का आरोप

Ranchi : रांची के अरगोड़ा स्थित संत अरविंदो एकेडमी में प्रिंसिपल की नियुक्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अरविंदो समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार साहू ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. इस दौरान स्कूल के मैनेजर राजकुमार साहू पर नियमों की अनदेखी और एकतरफा तरीके से प्रिंसिपल नियुक्त करने के आरोप लगाए.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रांची के अरगोड़ा स्थित संत अरविंदो एकेडमी में प्रिंसिपल की नियुक्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अरविंदो समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार साहू ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. इस दौरान स्कूल के मैनेजर राजकुमार साहू पर नियमों की अनदेखी और एकतरफा तरीके से प्रिंसिपल नियुक्त करने के आरोप लगाए.

इसे भी पढ़ें...


अनुज कुमार साहू ने बताया कि 7 जून को बुलाई गई प्रबंधन समिति की बैठक के एजेंडे में प्रिंसिपल नियुक्ति का कोई प्रस्ताव शामिल नहीं था. बैठक में तीन सदस्य अनुपस्थित थे और अध्यक्ष व सचिव की गैरमौजूदगी के बावजूद महज 10 मिनट में मैनेजर ने प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी. उन्होंने बताया कि बैठक में दो ऐसे लोगों को सदस्य बनाया गया था, जिनके बच्चे विद्यालय में पढ़ नहीं रहे हैं.

Uploaded Image

स्कूल प्रबंधन समिति ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया


उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें अधिकांश सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में पुरानी समिति को भंग कर 16 सदस्यीय नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया. नई समिति में शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य प्रतिनिधियों को शामिल किया गया. 


नई समिति ने सर्वसम्मति से वर्ष 2017 से विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल के रूप मं  कार्यरत राखी मिश्रा को विद्यालय का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया. समिति ने कहा कि यह निर्णय पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लिया गया है.


प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है और उन्हें शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि स्कूल की भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज वर्ष 2051 तक वैध हैं. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अध्यक्ष और सचिव की अनुपस्थिति में मैनेजर ने किस अधिकार से प्रिंसिपल की नियुक्ति की.


इस मौके पर प्रिंसिपल राखी मिश्रा, शिक्षिका मोनिका मिश्रा, रोसना कुमारी, सुनीता सिंह, अपराजिता, ऋषि कुमार दुबे सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही