Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सरना झंडा उखाड़ने को लेकर विवाद, प्राथमिकी दर्ज

Ranchi : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना इलाके में सरना झंडा उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया है. इसे लेकर अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है. साथ ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाये हैं, ताकि सरना झंडा उखाड़ने का विवाद बड़ा ना बन सके.
Advertisement
Advertisement
LAGATAR NEWS

Ranchi : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना इलाके में सरना झंडा उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया है. इसे लेकर अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है. साथ ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाये हैं, ताकि सरना झंडा उखाड़ने का विवाद बड़ा रुप ना ले.

 

बताया जाता है कि अनगड़ा के महेशपुर गांव में सरना स्थल पर सरना झंडा को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ कर फेंक दिया था. इसके बाद महेशपुर गांव में दो गुटों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. 

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर शांत कराया. मामले को लेकर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. प्राथमिकी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में अज्ञात लोगों को धारा 298, 299 और 300 के तहत आरोपित किया गया है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही