Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: श्रा राम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर प्रसाद का वितरण

Ranchi: श्री जन्मभूमि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के तत्वावधान पर पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया. इसकी शुरुआत झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के वीरेंद्र साहू, वरिष्ठ समाजसेवी शंकर दुबे एवं डॉ प्रकाश कुमार के द्वारा किया गया. श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के प्रांगण में श्री राम लल्ला एवं महाबली हनुमान की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ किया गया जिसके बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया. बाबूलाल ने सभी पुजारियों को शाल देकर सम्मानित किया एवं पूरे राज्य वासियों को वार्षिकोत्सव की हार्दिक बधाई दी. श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि 11 जनवरी को श्री रामनवमी जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामजी के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर श्री महावीर मंडल रांची के द्वारा बड़ा तालाब प्रांगण में भव्य पूजा अर्चना की गई. पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. जिसमें हज़ारों की संख्या में राम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. संध्या बेला में सभी ने अपने-अपने घरों एवं मंदिरों में दीप प्रजवलित कर दीपोत्सव की खुशी मनाई. मिश्रा ने बताया कि सभी सनातनी भाइयों एवं धर्म प्रमियों ने 11 जनवरी की संध्या की बेला में अपने-अपने घरों एवं मंदिरों में दीप जलाकर और भव्य दीपोत्सव मनाया गया. मौके पर श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी रतन जालान, श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह एवं श्री चैती दुर्गापूजा महासामिति के महामंत्री सह विश्व हिन्दू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष गोपाल पारीक व श्री महावीर मंडल हिंदपीढ़ी के रमेश केडिया शामिल थे. वार्षिकोत्सव में दीपू गाड़ी, बबलू पंडित, बंटी सिंह, इंदर सिंह, राहुल कुमार मिश्रा, विशाल मिश्रा, संजय मिश्रा, निरंजन मिश्रा, दीपू जैस्वाल, राजीव सिंह, इंदर सिंह आदि सैकड़ों सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें – अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-three-day-grand-celebration-begins-on-the-first-anniversary-of-the-consecration-of-ram-mandir/">अयोध्या

: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय भव्य उत्सव का शुभारंभ

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही