Search

 
 
 

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन अलर्ट, रोकथाम के लिए चला विशेष अभियान

 
Ranchi: क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों की जांच किये गये नमूनों में H5N1 Avian Influenza की पृष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है. जिला प्रशासन द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनाए गए रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य किया जा रहा है. संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में टीम द्वारा चिकन, ऐग शॉप एवं आसपास के क्षेत्र में मुर्गियों, अंडे आदि की उपलब्धता की जांच की जा रही है, एवं बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. बता दें कि ICAR-NIHSAD  भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच के क्रम में  H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची (संक्रमित क्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा,मृत कुक्कुटों, कुक्कुट उत्पाद एवं अण्डा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन पर अगले आदेश तक रोक लगाया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही