Ranchi : सरहुल पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न सरना स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये. अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने अधिकारियों को ध्वनि प्रदूषण ना हो, इसको लेकर सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक करने और लाउडस्पीकर एक्ट का अनुपालन कराने को कहा है. उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है. निरीक्षण के दौरान राजेश्वर नाथ आलोक के अलावा अपर प्रशासक रांची नगर निगम सौरभ प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक के. वी रमन, रांची नगर निगम के सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, सूरज प्रकाश चौधरी, उप समहर्त्ता जिला नजारत, अन्य संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/bb30c120-08cb-42d1-b51b-abdaebaeaba5.jpeg"
alt="" width="1280" height="720" /> निरीक्षण के क्रम में प्रशासन की टीम सिरमटोली, सरना टोली व हातमा स्थित सरना स्थल पहुंची और सरना समितियों से बेहतर व्यवस्था को लेकर बातचीत की. इस दौरान समिति ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को सरना स्थलोें के समतलीकरण, लाइट, सड़क, जलापूर्ति, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने का सुझाव दिया गया. सरना स्थलों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों ने खाका (योजना) तैयार किया है. साध ही संबंधित पदाधिकारियों को सरना समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरना स्थलों पर अव्वल दर्जे की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं.
सरना स्थलों पर अव्वल दर्जे की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश
alt="" width="1280" height="720" /> निरीक्षण के क्रम में प्रशासन की टीम सिरमटोली, सरना टोली व हातमा स्थित सरना स्थल पहुंची और सरना समितियों से बेहतर व्यवस्था को लेकर बातचीत की. इस दौरान समिति ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को सरना स्थलोें के समतलीकरण, लाइट, सड़क, जलापूर्ति, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने का सुझाव दिया गया. सरना स्थलों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों ने खाका (योजना) तैयार किया है. साध ही संबंधित पदाधिकारियों को सरना समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरना स्थलों पर अव्वल दर्जे की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं.
Leave a Comment