जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए लाइसेंसी हथियार धारकों से हथियार जमा करवाये थे. Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए लाइसेंसी हथियार धारकों से हथियार जमा करवाये थे. चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन ने जमा हथियारों को वापस ले जाने का आदेश जारी किया है. बता दें कि रांची में लगभग 3417 लाइसेंसधारी हैं, जिनमें से लगभग 2288 लोगों ने अपने लाइसेंस जमा करवाये थे. वहीं 525 लाइसेंस धारकों को छूट दी गयी थी.
रांची जिला प्रशासन ने जमा हथियार वापस ले जाने का आदेश जारी किया
Last Updated: Jun 08, 2024 12:00 AM (IST)