Search

 
 
 

रांची : 1932 के खतियान का विरोध करने पर 6 लोगों को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस

 
Ranchi : झारखंड में पिछले कई वर्षों से स्थानीय नीति का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ था. कई सरकारें आयीं और गयीं. मगर इस नीति पर कोई भी फैसला नहीं आया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने 14 सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक में 1932 खतियान का प्रस्ताव पास कर दिया. इसी दौरान 1932 खतियान का विरोध करने पर छह लोगों को रांची जिला प्रशासन ने नोटिस भेजा है. जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है, उनमें प्रदीप तिवारी, कैलाश यादव, रंजन कुमार, नवनीत कुमार, बिट्टू मिश्रा और रामकुमार यादव शामिल हैं. ये सभी धुर्वा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/11112.jpg"

alt="" width="899" height="1186" />

क्या कहा गया है भेजे गये नोटिस में

रांची जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है - मुझे प्रतीत कराया गया है कि यह संभव है कि आप परिशांति भंग करेंगे या ऐसा कार्य करेंगे, जिससे संभावना है कि शांति भंग होगी. इसलिए आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता द्वारा 19 सितंबर को कोर्ट में 10:30 बजे इस बात का कारण दर्शाने के लिए उपस्थित हों कि आपसे से यह अपेक्षा क्यों ना की जाये. एक वर्ष की अवधि के लिए शांति कायम रखने के लिए 50 हजार रुपये का बंधपत्र और उसी राशि का दो प्रतिभूतियों के साथ प्रस्तुत करने का आदेश दिया जाए.
इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-maharashtra-ats-arrested-maoist-karu-hulas-yadav-a-bounty-of-rs-15-lakh-from-jharkhand/">BREAKING

: झारखंड के 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी कारू हुलास यादव को महाराष्ट्र एटीएस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही