Search

 
 
 

रांची जिला प्रशासन 109 लोगों की 48 एकड़ जमीन का करेगा अधिग्रहण

 
Ranchi : लिंक लाइन लोधमा -पिस्का बायपासिंग हटिया परियोजना का काम शुरू हो गया है. इसको लेकर रांची जिला प्रशासन द्वारा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए नगड़ी अंचल के टिकराटोली और कुदलुम मौजा में 109 लोगों की 48.638 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. टिकराटोली मौजा में 25 व्यक्तियों की 9.784 एकड़ और कुदलुम मौजा में 84 व्यक्तियों की 36.854 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

इन लोगों की जमीन का होगा अधिग्रहण

रांची जिला प्रशासन द्वारा जिन लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, उनमें पसिया मुंडा, पुन्नू अहीर,चमरा अहीर, विमल मंडल, चरकू उरांव, बैकू, सुबोध उरांव, सुखु, रीमा पाहन, नारायण भगत, बुधवा उरांव, गिलिंदर सिंह, किशुन महतो, मंगरा लोहरा, मनीष कुमार साहू, सुरजी देवी, राखी साहू, राहमुल्ला अंसारी, सीताराम महतो, जगरनाथ, सोमरा मुंडा, नवीन उरांव, एतवा उरांव, कजरू उरांव, चमर उरांव, जगरनाथ उरांव, दुखनी मुंडाइन, मंगरा उरांव, नंदू मुंडा, परती उराइन, महली उरांव शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – शरीर">https://lagatar.in/deficiency-of-vitamin-c-in-the-body-can-lead-to-serious-diseases-start-eating-these-foods-immediately/">शरीर

में विटामिन सी कम होने पर हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, तुरंत खाना शुरू कर दें ये फूड्स 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही