Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिला प्रशासन चार कार्य परियोजना के लिए करेगा भूमि अधिग्रहण

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची जिला प्रशासन चार कार्य परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण करेगा. रांची जिला प्रशासन ने जिन चार कार्य परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण करेगा, उनमें एनएच 75 जगुआर कैंप के चौड़ीकरण और मजबूती करण कार्य परियोजना, मैक्लुस्कीगंज थाना भवन निर्माण परियोजना, रिंग रोड कार्य परियोजना और झरगांव में करकरी नदी पुल निर्माण परियोजना शामिल है.

मैक्लुस्कीगंज थाना भवन के लिए 2.45 एकड़ भूमि

मैक्लुस्कीगंज थाना भवन निर्माण परियोजना के लिए रांची जिला प्रशासन 2.45 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगा. इसको लेकर रांची जिला प्रशासन की जिला भू अर्जन शाखा ने अधिनियम की धारा 21(2) या 21(4) के तहत जमीन मालिकों को नोटिस जारी किया है. मैक्लुस्कीगंज थाना भवन निर्माण के लिए 2.45 एकड़ भूमि खलारी अंचल के लपरा मौजा में चिन्हित किया गया है. इसे भी पढ़ें-सरकारी">https://lagatar.in/there-will-be-rationalization-of-government-teachers-process-will-be-adopted-under-rte-rules/">सरकारी

शिक्षकों का होगा रेशनलाइजेशन, RTE नियमों के तहत अपनायी जाएगी प्रक्रिया

झरगांव में करकरी नदी पुल निर्माण परियोजना

रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित झरगांव में करकरी नदी पुल निर्माण परियोजना के लिए झरगांव थाना नंबर 240 अंचल तमाड़ में कुल रकवा 0.355 एकड़ भूमि अपेक्षित है. जिसका जिला भू अर्जन कार्यालय के द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा.

रांची रिंग रोड कार्य परियोजना

रांची रिंग रोड कार्य परियोजना के लिए मौजा आरा, अंचल नामकुम में इस कथित परियोजना के लिए 3.80 एकड़ भूमि अपेक्षित है. जिसका जिला प्रशासन के द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा.

एनएच 75 जगुआर कैंप का चौड़ीकरण

एनएच 75 जगुआर कैंप ( कुल लंबाई 2.200 किमी) के चौड़ीकरण और मजबूती करण कार्य परियोजना के लिए मौजा तिलता, अंचल रातू में 0.4866 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही