Search

 
 
 

रांची जिला ई-रिक्शा चालक यूनियन 28 को सीएम को मांग पत्र सौंपेगी

 
Ranchi: जिला ई-रिक्शा चालक यूनियन में बदलाव सोमवार को किया गया. इसके साथ ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने जानकारी दी कि 23 मार्च को हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रांची महानगर यूनियन को खत्म कर दिया जाए और भोला सिंह को जिला यूनियन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया जाए. इस दौरान निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द ऑटो और ई-रिक्शा के लिए सहयोग राशि का टोकन छपवाकर वितरण किया जाएगा. इस बैठक में ई-रिक्शा चालक एवं मालिकों की उपस्थिति में रामकुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष और भोला सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया. यूनियन ने निर्णय लिया कि इस बदलाव की आधिकारिक जानकारी रांची के एसएसपी को दी जाएगी.

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तारीख बदली

यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपने की योजना थी, जिसे किसी कारणों से स्थगित कर 28 मार्च को निर्धारित किया गया है. यूनियन के नेताओं ने ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को पूरी तरह एकजुट रहने का आह्वान किया. बैठक के दौरान यूनियन के सदस्यों ने मक्कू यादव को रामनवमी सिंगर समिति का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर दिनेश सोनी, रामकुमार सिंह, भोला सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव, मक्कू यादव समेत कई ई-रिक्शा चालक और मालिक मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही