Search

 
 
 

टीबी उन्मूलन को लेकर रांची जिला को मिला था गोल्ड मेडल, सीएम को सौंपा गया

 
Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह मिले. उन्होंने सीएम को विश्व यक्ष्मा दिवस 2023 के अवसर पर वाराणसी में हुए कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन को लेकर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए रांची जिले को मिले गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री को बताया कि विश्व यक्ष्मा दिवस के उपलक्ष्य में मार्च 2023 में टीवी उन्मूलन से संबंधित कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वाराणसी में हुई थी. जहां टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित राज्यों एवं जिलों को सम्मानित किया गया था. इस दौरान में झारखंड में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए रांची जिला का चयन हुआ था. सीएम सोरेन ने टीबी उन्मूलन को लेकर रांची जिला द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. इस अवसर पर राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रंजीत प्रसाद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – गुमला:">https://lagatar.in/gumla-youth-arrested-in-bishunpur-double-murder-case/">गुमला:

बिशुनपुर डबल मर्डर केस में युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही