Search

 
 
 

रांची जिला झामुमो ने उपायुक्त को लिखा पत्र, चुनाव सामग्री संबंधित टेंडर रद्द करने की मांग

 
Ranchi: जेएमएम रांची जिला समिति ने रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा को पत्र लिख टेन्ट, वीडियोग्राफी, CCTV से संबंधित टेंडर राजनैतिक दल से जुड़े व्यक्ति को दिए जाने के कारण टेंडर रद्द करने की मांग की है. पत्र में लिखा है " आपके द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए निकाले गये उक्त निविदा जो अनुमोदित किया गया है. उनमें से M/S Ajmani Infrastructure and Projects Pvt Ltd के निदेशक कुणाल आजमानी जो भारतीय जनता पार्टी से जुडे हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, निविदादाता का किसी राजनैतिक दल अथवा अभ्यर्थियों से कोई संबंध नहीं होना चाहिए. यदि इसका उल्लंघन होते पाया गया तो निविदा निरस्त कर दी जायेगी. इसे पढ़ें- पटना">https://lagatar.in/patna-bike-riding-criminals-shot-dead-jdu-leader/">पटना

: जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, राजद-जदयू एक दूसरे पर हमलावर
अपने पत्र में झामुमो ने लिखा, लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले नामांकन फॉर्म, चुनाव प्रचार, ईवीएम रेंडमाइजेशन, अन्य क्रिटिकल घटनाओं, सामग्री वितरण, वापसी एवं मतगणना आदि के लिए वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी कैमरे अति संवेदनशिल होते हैं. ऐसे में राजनैतिक लाभ लेने के लिए कभी भी इसका दुरुपयोग हो सकता है. ऐसी परिस्थिति में किसी भी राजनैतिक दल से जुड़े व्यक्ति से संबंधित कार्य लिया जाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. अतः M/S Ajmani Infrastructure and Projects Pvt Ltd को चुनाव सबंधी कार्य से तत्काल प्रभाव से दूर रखा जाये, एवं उनको निर्गत टेन्ट, वीडियोग्राफी को मिला टेंडर निरस्त किया जाये. इसे भी पढ़ें- अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-allegation-congress-has-made-telangana-an-atm-of-delhi/">अमित

शाह का आरोप, कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का एटीएम बना दिया है
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही