Search

 
 
 

रांची के जिला जज दिवाकर पांडे पहुंचे गए रिनपास, मरीजों के भोजन और इलाज की ली जानकारी

 
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त दिवाकर पांडे गुरुवार को निरीक्षण के लिए रिनपास पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की समस्याएं सुनी और महिला वार्ड की मरीजों से भी मिले. उन्होंने कहा कि आज हम मरीजों के बीच उनकी समस्या को सुनने आये हैं और उसके निराकरण की जानकारी देने आये हैं. न्यायायुक्त ने मरीजों के कक्ष का भी निरीक्षण किया और मरीजों से उनकी समस्याएं जानी. इसके साथ ही न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने रिनपास के किचन का निरीक्षण कर मरीजों को दिए जाने वाले आहार की जानकारी ली. वहीं अस्पताल में नियुक्त डॉक्टर और कर्मचारी से इसकी विस्तृत जानकारी भी ली कि वहां के मरीजों को क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी देखा और मरीजों द्वारा बनायी गयी चीजों की सराहना की. निरीक्षण के दौरान रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बहरा और रिनपास की निदेशक डॉक्टर जयति सिमलाई,रिनपास के चिकित्सक, पीएलबी (पारा लीगल वोलेंटियर) भारती देवी और सारदा देवी मौजूद रही. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/effect-of-cyclone-visible-in-jharkhand-there-will-be-heavy-rain/">झारखंड

में दिख रहा चक्रवात का असर, होगी झमाझम बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही