Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा ने किया पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा ने रविवार को पारिवारिक मिलन समारोह सह वार्षिक वनभोज का आयोजन पिठोरिया स्थित मुड़हर पहाड़ में किया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला के पदाधिकारी एवं आये हुए अतिथियों के द्वारा महर्षि कश्यप की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई. इस समारोह में बच्चों के लिए चॉकलेट रेस, फुटबॉल को किक मार कर रिंग में डालना, ओम का उच्चारण जैसे कई प्रतियोगिता के साथ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महिलाओं के लिए रामायण क्विज और पुरुषों के लिए महाभारत क्विज का आयोजन किया गया. सभी सफल प्रतिभागियों के साथ शिक्षा अन्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों- अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया. अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य सभा के राम शरण केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के ऊपर विशेष ध्यान देना होगा. शिक्षा के बगैर समाज का विकास संभव नहीं है. शिक्षा से ही समाज की कुरीति मिटेगी और समाज सुखी संपन्न होगा. जिला अध्यक्ष कार्तिक कुमार केसरी ने कहा कि ऐसे आयोजन से स्वजातीय बंधुओं में आपसी एकता बढ़ती है. साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों को शादी के निमित्त एक मंच मिलता है. आज के कार्यक्रम में अजीत केसरी, मदन केसरी, उमेश केसरी, दौलत केसरी ,गोपाल साहू, रामकिशोर साहू, मदन केसरी, संजय चौधरी, मनीष केसरी, अखिलेश केसरी रामजीवन केसरी दिनेश केसरी, हेमंत केसरी, दीपक केसरी, अशोक केसरी, जयप्रकाश केसरी, संजीव केसरी, रवि केसरी, प्रमोद केसरी पुरुषोत्तम, केसरी, अनिल केसरी एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/speakers-in-tribal-unity-maharally-said-hemant-was-implicated-tribals-should-remain-united-in-24/">आदिवासी

एकता महारैली में वक्ताओं ने कहा- हेमंत को फंसाया गया, 24 में एकजुट रहें आदिवासी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही