Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका बरियातू में अंडर 17 बालिका वर्ग के फाइनल मैच में अपग्रेड हाई स्कूल कुमहरिया, कांके केजीबीवी चन्हो की टीम को 5-0 से हरा कर विजेता बनी. प्रतियोगिता का दूसरा फाइनल अंडर-14 बालक वर्ग का संत जॉन्स फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया, जहां बीसी विद्यालय मखमंद्रो की टीम ने प्रकाश उच्च विद्यालय हुलहुंडू, नामकुम को टाइब्रेकर में 3-2 से हराया. अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में रमेश सिंह मुंडा प्लस 2 उच्च विद्यालय बुंडू ने संत जेवियर मांडर को 3-1 से हराया.

विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र मिला

इस मौके पर धीरसेन सोरेंग ने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों का सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत है. खेल के क्षेत्र में विभाग स्कूली बच्चों को हरसंभव सुविधा प्रदान करेगा, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में राज्य एक नाम विश्व स्तर पर रौशन कर सकें. बालिका उच्च विद्यालय बरियातू के प्राचार्य दीपक कुमार, संत जॉन्स उच्च विद्यालय के उप प्राचार्य सिकेंद्र केरकेट्टा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विनय बंधु कच्छप, पंकज तिर्की, निर्मल बड़ाइक, मो इम्तियाज, मनोज कुमार, प्रभात रंजन तिवारी एवं एम मोदस्सर ने विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया.

31 जुलाई से प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता

विजेता टीमें दक्षिण छोटानागपुर की टीम से 31 जुलाई से 2 अगस्त तक रांची में होने वाली प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 23-24 में भिड़ेंगी. आयोजन में कौशल किशोर,विनय बंधु कच्छप, जफर इमाम, देवचरण कच्छप, प्रदीप कुमार महतो ने अपना योगदान दिया. झारखंड फुटबॉल संघ के तकनीकी अधिकारी तबरेज आलम, निशांत मिंज, तनवीर आलम, शिशिर मिंज, धनु स्वंशी, संदीप तिग्गा, अंजू टूटी, इरफान खान और अंजलि गाड़ी ने रेफरी की भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें – केबी">https://lagatar.in/read-many-important-news-of-hazaribagh-together-with-enrollment-in-inter-in-kb-womens-college/">केबी

महिला कॉलेज में इंटर में होगा नामांकन समेत हजारीबाग की कई अहम खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही