Search

 
 
 

रांची जिला लोजपा रामविलास की कमेटी भंग, निष्क्रिय नेता होंगे बाहर

 
Ranchi: जिला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की एक महत्वपूर्ण बैठक लाइन टैंक रोड कार्यालय में आयोजित की गई. जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी और अन्य पदाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि वैसे पदाधिकारी जो संगठन को तोड़ने में लगे हुए हैं उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारियों की भी सूची तैयार करने को लेकर चर्चा की गई.

नए सिरे से होगा जिला कमेटी का गठन

बैठक के दौरान जिला कमेटी को भंग किया गया. दिनेश सोनी ने कहा कि नए सिरे से जिला से लेकर वार्ड तक के पदाधिकारियों का गठन आगामी बैठक में किया जाएगा. कमेटी का गठन होने से पूर्व यदि कोई भी नेता कार, बाइक में पार्टी का झंडा और बोर्ड लगाते हैं तो वैसे व्यक्तियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-is-shocked-to-see-mainheart-and-toffee-t-shirt-scams-saryu-rai/">जमशेदपुर

: : मेनहर्ट और टॉफी टी-शर्ट घोटाले में घिरता देख बौखला गए हैं रघुवर- सरयू राय

बैठक में ये रहे मौजूद

आनंद वर्मा, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार पासवान, अमित प्रजापति, रंजीत शुक्ला, रोहित कुमार, भास्कर कुमार, राजेंद्र कुमार, मुन्ना गौतम, ललन वर्मा एवं प्रमोद सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही