Search

 
 
 

22 और 23 अप्रैल को रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता

 
Ranchi : रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला पुरुष, महिला मलखंब प्रतियोगिता 22 एवं 23 अप्रैल को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सेक्टर -2, धुर्वा के प्रांगण में आयोजित की जाएगी. रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला सब जूनियर, जूनियर, सीनियर टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी माह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेगी. इस प्रतियोगिता में रांची जिला के सभी कोटि के मध्य/उच्च विद्यालय, महाविद्यालय, क्लब एवं ग्रामीण क्षेत्र की टीम भाग ले सकती है. जिन खिलाड़ियों काे प्रतियोगिता में भाग लेना है, वे 22 अप्रैल को सुबह दस बजे तक रांची जिला मलखंब संघ के प्रशिक्षक विवेक कुमार एवं संजय कुमार के पास अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है, अभी तक 60 बालक-बालिका अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर,">https://lagatar.in/teams-from-jamshedpur-garhwa-dumka-lohardaga-west-singhbhum-and-giridih-won/">जमशेदपुर,

गढ़वा, दुमका, लोहरदगा, प सिंहभूम और गिरिडीह की टीम जीती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही