Ranchi : रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला ओपन पुरुष - महिला खो-खो प्रतियोगिता 15 एवं 16 अप्रैल को धुर्वा स्थित लीची बागान प्रांगण में होगी. रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला सब जूनियर, जूनियर व सीनियर टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी माह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस प्रतियोगिता में रांची जिला के सभी श्रेणी के मध्य/उच्च विद्यालय /महाविद्यालय /क्लब एवं ग्रामीण क्षेत्र के टीम भाग ले सकते है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 13 अप्रैल की शाम तक रांची जिला खो-खो प्रशिक्षक विवेक कुमार (9708640565), संजय कुमार (8210862416) से संपर्क किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें – अमित">https://lagatar.in/amit-shah-warns-china-no-one-can-take-land-as-much-as-the-tip-of-a-needle/">अमित
शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता [wpse_comments_template]
15 -16 अप्रैल को धुर्वा में रांची जिला ओपन खो-खो प्रतियोगिता

Leave a Comment