Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिला परियोजना ने किया कार्यशाला का आयोजन

Ranchi: निपुण भारत मिशन झारखंड के सहयोग से एफएलएन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका आयोजन रांची जिला शिक्षा परियोजना ने किया. जिला स्कूल के सभागार में कार्यक्रम हुआ. इसका उद्घाटन रांची डीडीसी दिनेश यादव ने किया. इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि विद्यालय में एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना चाहिए जिसमें बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान को पर्याप्त रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जा सके. इसे पढ़ें-एनटीपीसी">https://lagatar.in/central-team-to-inspect-illegal-mining-in-ntpc-on-monday/">एनटीपीसी

में अवैध खनन- परिवहन मामले में सेंट्रल टीम सोमवार को करेगी निरीक्षण
उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जिससे कि बच्चे अच्छे स्वास्थ्य और विकास को प्राप्त कर सके. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के द्वारा एफएलएन टूल किट की प्रदर्शनी लगाई गई. इस मौके पर उत्तरी छोटा नागपुर की क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पुष्पा कुजूर रांची डीईओ आकाश कुमार, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दिप्ती कुमारी, पोरीमिता,एडीपीओ कौशल किशोर समेत रांची के सभी बीईईओ और बीपीओ प्रताप कुमार और प्रभा सहाय मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/si-gaurav-singh-got-the-fir-done-in-the-case-of-snatching-weapons-from-the-police-and-assault/">लातेहार

: पुलिस से हथियार छीनने एवं मारपीट मामले में एसआई गौरव सिंह ने कराई प्राथमिकी 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही