Search

 
 
 

रांची : जिला स्कूल के बच्चों ने दीवारों पर उकेरी जनजातीय संस्कृति

 
Basant Munda Ranchi : जिला स्कूल, रांची के विद्यार्थियो ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रवेश द्वार के सामने की दीवारों पर पेंटिंग के जरिए जनजातीय कला-संस्कृति को उकेरा है. पेटिंग्स कार्यक्रम में क्लास छठवीं औऱ 12वीं के विद्यार्थियो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को चार हाउस दामोदर, स्वर्णरेखा, कोयल और शंख में विभाजित किया गया था. कोयल हाउस की शिशिका रीता कुमारी ने बताया कि बच्चों ने झारखंड के लोक नृत्य, मंडाला पेंटिंग को दीवार पर बारीकी से उकेरा है, जो लोगों को आकर्षित कर रहा है.इसके अलावा सरहुल पर्व में आदिवासी समुदाय को खोड़हा मंडली में एक-दूसरे से हाथ मिलाकर मांदर और नगाडा की थाप पर झूमते हुए चित्रित किया गया है. स्वर्णरेखा हाउस की शिक्षिका गुलशा तिर्की व स्वाति ने बताया कि ग्रुप के बच्चों ने झारखंड के प्रसिद्ध झुमर नत्य को चित्रित कियाहै. शंख हाउस के विद्यार्थियो ने धरती आबा बिरसा मुंडा को दीवार पर उकेरा है, जिसमें उनकी जीवन शैली को दिखाया गया है. इसके अलावा खलिहान से धान ढोते हुए, जोहार, हरियाली, पेड़-पौधों को दीवाल पर चित्रित किया है. दामोदर हाउस की शिक्षिका जया प्रभा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की संस्कृति, जनी शिकार, वाद्ययंत्र बजाते हुए दीवार पर पेटिंग्स के माध्यम से दिखाया गया है.

पेटिंग्स में दिखी बच्चों की प्रतिभा : प्रिंसिपल

प्रिंसपल यास्मिन गलोरिया ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए पेटिंग्स अपनी रचनात्मक और विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करने का माध्यम है. स्कूलों में दीवारों पर पेंटिंग बनाई जा रही है. यह बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकती है. अपनी प्रतिभा को दीवार पर पेटिग्स के माध्यम से सीखने की जगह भी बना सकती है. विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाउस वाइज दीवार पर जनजातीय चित्रकला को उकेरा है. रंग बिरंगी चित्रकला से सजी दीवरें विद्यालय की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं. मौके पर शिक्षक चंद्रमनी किशोर, गोविंद बिहारी, रामकिशोर कांशी, विकास दास,हाऊस लीडर कविता महतो, जया प्रभा, रीता कुमारी, संगीता एक्का, मंजुला एक्का सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-preparations-for-counting-of-votes-in-agricultural-market-committee-chas-completed-dc-sp-took-stock/">बोकारो

: कृषि बाजार समिति चास में मतगणना की तैयारी पूरी, डीसी-एसपी ने लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही