Search

 
 
 

रांची जिला सीनियर वुशू प्रतियोगिता संपन्न : प्रतियोगिता में जिला के लगभग 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

 
Ranchi : रांची जिला वुशू प्रतियोगिता रविवार को मोरहाबादी स्थित वुशू हॉल में संपन्न हुआ. सीनियर वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में रांची के लगभग 100 सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनके लिए अलग-अलग भार वर्ग के लिए प्रतियोगिता करायी गयी. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरईओ के सुबोध कुमार यादव सहित झारखंड वुशू एसोसिएशन के शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश गुप्ता समेत अन्य‌ लोग‌ शामिल थे. प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीपक गोप, सुशील कच्छप, रत्नेश गुप्ता, वाहिद अली, कार्तिक राम, और बिमला टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही. बता दें कि प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी

महिला वर्ग

पूर्णिमा लिंडा सोनाली कुमारी लक्ष्मी कुमारी सोनी मिंज गंगा सबिता कुमारी ज्योति कुमारी वर्षा रानी

पुरुष वर्ग

बासुदेव टोप्पो निशांत तिर्की जीतेन्द्र महतो फनी भूषण बेदिया प्रशांत गोराई कमल नयन आकाश उरांव मनीष मुंडा इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/congress-called-pm-modis-tour-a-flop-mir-said-rahul-gandhi-is-not-a-prince-but-a-martyr/">पीएम

मोदी के दौरे को कांग्रेस ने बताया फ्लॉप, मीर बोले- राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही