Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिला ग्रीष्मकालीन बालक-बालिका खो-खो प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Ranchi : रांची जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से सेक्टर -2 में चल रहे 15 दिवसीय निःशुल्क रांची जिला ग्रीष्मकालीन बालक-बालिका खो-खो प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ. शिविर में लगभग 80 खिलाड़ियों को खो-खो के कौशल का अभ्यास कराया गया. खेल से संबंधित स्पेसिफिक व्यायाम, इंडूरेनस टेस्ट, रोड रंनिग एवं सूर्य नमस्कार के माध्यम से शरीर को फिट और लचीलापन बनाने पर जोर दिया गया. साथ ही खिलाड़ियों को प्रतिदिन अलग अलग कौशल, बेसिक जानकारी दी गई. समापन समारोह के अवसर के मुख्य अतिथि रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी की झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्षा आरती कुजूर, विशिष्ट अतिथि बीजेपी रांची महानगर कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. आरती कुजूर ने कहा कि बहुत जल्द सभी प्रशिक्षणार्थियों को जर्सी, पैंट अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी.

30-30 बालक-बालिका का चयन

प्रशिक्षण शिविर के आधार पर नियमित अभ्यास हेतु 30-30 बालक-बालिका का चयन किया गया है, जो 5 जून से नियमित रूप से अभ्यास करेंगे. इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक अजय झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार,नवनियुक्त प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा शिक्षक पूनम एक्का, अनीता कुमारी, राजीव उरांव, जयंती एक्का, कुलदीप सोरेंग, दुर्गेश बेसरा, राष्ट्रीय निर्णायक विजय पाल तिर्की , सुनील कुमार,भरत कुमार,सुभाष गांगुली एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – खेलो">https://lagatar.in/rus-womens-yoga-team-won-bronze-medal-in-khelo-vishwavidyalaya/">खेलो

विश्वविद्यालय में आरयू की महिला योग टीम ने जीता कांस्य पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही