Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिला ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Ranchi : रांची जिला मलखंब एसोसिएशन की ओर से आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया. इसका आयोजन बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सेक्टर -2 में किया गया. इसमें रांची जिले से लगभग 70 बालक -बालिकाओं को पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब एवं पिरामिड का अभ्यास कराया गया. योगासन का अभ्यास एवं सूर्य नमस्कार के माध्यम से खिलाड़ियों के शरीर को लचीलापन बनाने पर ज्यादा जोर दिया गया. मुख्य प्रशिक्षक अजय झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार,अनुशिखा कुमारी, रशिम कुमारी, नवनियुक्त प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा शिक्षक पूनम एक्का, अनीता कुमारी, राजीव उरांव, जयंती एक्का, कुलदीप सोरेंग ने प्रशिक्षण में सहयोग किया.

प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र

समापन समारोह में रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा, महासचिव आशुतोष द्विवेदी एवं खेल प्रेमी अमित साहू ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. प्रशिक्षण शिविर के आधार पर झारखंड मलखंब अकादमी के लिए 20-20 बालक-बालिका का चयन किया गया है, जो एक जून से नियमित रूप से अभ्यास करेंगे. इस अवसर पर सुभाष गांगुली, कौशल कुमार, सौम्या सेजल वर्मा, प्रीति कुमारी,धीरज सिंह , विक्की लोहरा एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें मिशन">https://lagatar.in/mission-2024-leftists-desperate-to-join-grand-alliance-plan-b-is-also-ready-if-space-is-not-found/">मिशन

2024: महागठबंधन में जाने लिए वामपंथी बेकरार, जगह नहीं मिली तो प्लान बी भी है रेडी  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही