Ranchi: जोहार झारखंड संकल्प अभियान के तत्वावधान पर भाकपा माले का द छोटानागपुर कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन महेन्द्र सिंह भवन में सोमवार को संपन्न हो गया. मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सचिव मनोज भक्त शामिल हुए. उन्होंने कहा कि देश संविधान अंगीकार करने की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, पर कॉरपोरेट-फासीवादी मोदी सरकार देश में आरएसएस के हिडेन एजेंडा संविधान बदल कर मनुस्मृति को थोपना चाहती है.
कहा कि हाल में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन को भारत की सच्ची आजादी बताकर मोहन भागवत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और भारत के संविधान को खारिज करने वाली आरएसएस की परंपरागत लाइन को दोहराया है. साथ ही देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते कुर्बान हो गए शहीदों का अपमान भी है.
सांप्रदायिक विभाजनकारियों शक्तियों को झारखंड की सत्ता से बाहर रखने के लिए भाकपा माले जनता का आभार प्रकट करते हुए “जोहार झारखंड संकल्प यात्रा” कर रही है. आभार व्यक्त करने के साथ पेसा कानून 1996 को अक्षरशः लागू करने, खातियान आधारित स्थानिय-नियोजन नीति बनाने, रोजगार के सवाल पर यात्रा का पहला चरण महेन्द्र सिंह शहादत दिवस के समाप्त हुई. दूसरे चरण की यात्रा गणतंत्र दिवस पर संविधान बचाओ मार्च के साथ गांव-गांव यात्रा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए और विभिन्न ढांचों के निर्माण के साथ राज्य सम्मेलन 22-24 अप्रैल 2025 तक संचालित की जायेगी.
कन्वेशन में सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में सुशीला तिग्गा, जगमोहन महतो, महेश कुमार सिंह, गजेन्द्र सिंह, रामपलक चौधरी, सुशान्तो मुखर्जी, मेवा लकड़ा हैं. कन्वेंशन को केन्द्रीय कमेटी सदस्य सुभेन्दु सेन, द छोटानागपुर प्रभारी मोहन दत्ता, सामाजिक कार्यकर्ता कुमार बरूण, सुशान्तो मुखर्जी, जगरनाथ उरांव, सुखदेव मुण्डा, किशोर खंडित, एसके राय, गौतम मुंडा, संतोष मुंडा, नंदिता भट्टाचार्य, अलमा खलखो, महेन्द्र जैक्सन, संजना मेहता, गोपालशरण सिंह, भीम साव, सुदामा खलखो, रमेश रवि, अब्दुल रज्जाक, समर सिन्हा, सोहेल अंसारी, ऐति तिर्की, शांति सेन, लखिमनी मुंडा, सिमैला मुंडा, दिलीप मांझी, रामेश्वर मुंडा ने भी संबोधित किया. संचालन जिला सचिव जगमोहन महतो ने किया.
इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3