Search

 
 
 

रांचीः श्रीगुरु हर राय जी के प्रकाश पर्व पर सजा दीवान

 
Ranchi: गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, केएन कॉलोनी, रातू रोड में गुरुवार को सिख पंथ के सातवें गुरु श्रीगुरु हर राय जी के प्रकाश पर्व पर विशेष दीवान सजाया गया. सुबह साढ़े सात बजे इसकी शुरुआत वाहेगुरु सिमरन के जाप से हुई. इसके बाद साध संगत द्वारा श्रीसुखमनी साहिब जी का पाठ पढ़ा गया. मौके पर स्त्री सत्संग सभा की रमेश गिरधर,बबली दुआ और अमनदीप कौर ने जो जो सिमरै सो सुख पाए धन धन साहिब श्री हर राय... और सुखदायी मेरे हर हर राय... जैसे शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा. श्रीअनंद साहिब जी के पाठ, हुकुम नामा और कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति हुई. प्रकाश गिरधर, गिरीश मिड्ढा,अमर सिंह मुंजाल,सुंदर लाल मिड्ढा,पाली मुंजाल,मनीष गिरधर,सोनू खुराना,हीरा लाल थरेजा,हैप्पी मुंजाल,अमन सिंह,वेद प्रकाश मिड्ढा,जीतू मिड्ढा,सीमा मिड्ढा,ममता मुंजाल, सोनी,अंजू मुंजाल,पूनम मिड्ढा,राज कौर,अमर बजाज,बेबी मुंजाल,इंदु पपनेजा,साक्षी मिड्ढा,अमिषा मिड्ढा,दीप कौर,आशा मुंजाल,चांद नागपाल आदि ने इसमें खास तौर से हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-despite-cms-order-education-secretary-did-not-issue-letter-regarding-change-of-school-timings-uproar-in-bihar/">बिहारः

सीएम के आदेश के बावजूद शिक्षा सचिव ने नहीं निकाला स्कूलों के बदले समय को लेकर लेटर, विस में हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही