Search

 
 
 

रांचीः डीके सिंह होंगे DSPMU के नए प्रभारी कुलपति

झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची के कुलपति प्रोफेसर डॉ. डीके सिंह को DSPMU का प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया है. राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के सेवानिवृत्त होने के कारण की गई है.
 

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में प्रभारी कुलपति की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची के कुलपति प्रोफेसर डॉ. डीके सिंह को DSPMU का प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया है.

 

राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के सेवानिवृत्त होने के कारण की गई है. पूर्व में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में कार्यरत थे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति हो गए. इसके बाद यह अंतरिम व्यवस्था की गई है.

 

प्रो डॉ. डीके सिंह वर्तमान में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति हैं और रांची विश्वविद्यालय के भी प्रभारी कुलपति के रूप में कार्य कर रहे हैं. अब उन्हें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रभारी कुलपति नियमित प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे, जबकि नीतिगत मामलों में कुलाधिपति की स्वीकृति आवश्यक होगी. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही