Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः DLSA ने सुलझाया दो दशक से चल रहे भाइयों की संपत्ति का केस

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट में करीब दो दशक से चल रहे एक सम्पति विवाद का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा हो गया. इस केस के निपटारे में रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की महत्वपूर्ण भूमिका रही. दरअसल, वादी दामोदर नाथ शाहदेव द्वारा अपने सगे भाई बड़ा लाल गोविंद नाथ शाहदेव एवं अन्य (प्रतिवादीगण) के विरूद्ध लेक रोड, हरमू रोड, किशोरगंज, रांची स्थित भूमि 1.25 एकड़ पर मुकदमा ओ.एस. (टाईटल शूट) - 210/2005 दर्ज कराया गया था. समझौता को लेकर दोनों पक्षकारों के बीच कई दौर की वार्ता हुई थी, लेकिन विवाद नहीं सुलझ पा रहा था. जिसके बाद कोर्ट ने दोबारा समझौता के लिए दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बैठकें कराईं. इसे पढ़ें- लव">https://lagatar.in/after-love-jihad-land-jihad-in-jharkhand-pratul-shahdev/">लव

जिहाद के बाद झारखंड में लैंड जिहाद : प्रतुल शाहदेव
जिसके बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं तथा मध्यस्थ द्वारा 19 वर्ष पुराने वाद को सुलझा लिया गया. पक्षकारों के बीच यह सहमति बनी कि एमएस प्लॉट नंबर-1165, 1167, 1168, लेक रोड स्थित भूमि में वादी दामोदर नाथ शाहदेव को 62.80 डिसमिल और बड़ा लाल गोविंद शाहदेव एवं अन्य को 62.80 डिसमिल भूमि मिलेगी. जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने हिस्से की जमीन में अपनी मर्जी से उस भूमि का उपयोग करेंगे. इस बाबत पक्षकारों द्वारा नक्शे की प्रति भी दायर की गई है. जिसमें उनके हिस्से का विवरण दर्ज है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/pm-modis-two-election-meetings-in-bihar-he-lashed-out-at-opposition-parties-in-araria-and-munger/">बिहार

में पीएम मोदी की दो चुनावी सभाः अररिया और मुंगेर में विपक्षी दलों पर बरसे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही