Ranchi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले रांची के करमटोली चौक स्थित आईएमए भवन में एसोसिएशन के चिकित्सकों की बैठक हुई. इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने कहा कि झारखंड के स्वास्थ सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने चिकित्सकों को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. यह निंदनीय है. स्वास्थ सचिव के ऊपर सरकार विधि सम्मत कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य सचिव से मांग किया है कि स्वास्थ्य सचिव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है. हमारे राष्ट्रीय IMA ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है, उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एक तय सीमा दें, अन्यथा हम लोग कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य हो जाएंगे. इसके लिए एक सप्ताह का मोहलत IMA राज्य सरकार को दे रहा है. [caption id="attachment_16782" align="aligncenter" width="1280"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/01/Lagatar.in_-8.jpg"
alt="आईएमएम में डॉक्टर्स ने खोला मोर्चा" width="1280" height="594" /> राज्य भर से आईएमए में जुटे डॉक्टर्स, स्वास्थ्य सचिव के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण[/caption]
सचिव के विवादित बयान पर कार्रवाई की मांग, मंत्री से मिला IMA और झासा का प्रतिनिधिमंडल
alt="आईएमएम में डॉक्टर्स ने खोला मोर्चा" width="1280" height="594" /> राज्य भर से आईएमए में जुटे डॉक्टर्स, स्वास्थ्य सचिव के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण[/caption]
कोरोना काल में संक्रमित मरीजों का कराया प्रसव, सचिव का बयान अंतरात्मा को कचोटती है...
गोड्डा आईएमए के सचिव डॉ प्रभा रानी प्रसाद ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में चार कोरोना संक्रमित मरीजों का सीजर के द्वारा प्रसव कराया है. जब स्वास्थ्य सचिव का यह बयान आता है. चिकित्सक काम नहीं करते हैं तब हमारी अंतरात्मा कचोटती है. स्वास्थ्य सचिव छोटे स्तर की बात कर सभी चिकित्सकों को आहत करने का काम किया है. स्वास्थ सचिव के विरुद्ध 7 दिन के अंदर कार्रवाई होना चाहिए नहीं तो हमें आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य">https://lagatar.in/seeking-action-on-disputed-statement-of-health-secretary-ima-and-jhasa-delegation-met-minister/15753/">स्वास्थ्यसचिव के विवादित बयान पर कार्रवाई की मांग, मंत्री से मिला IMA और झासा का प्रतिनिधिमंडल
Leave a Comment