Search

 
 
 

रांची: IMA हॉल में डॉक्टर्स वाइफ्स मेला, जरूरतमंदों को दी जाएगी राशि

 
Ranchi: जरूरतमंदों की सेवा के लिए करमटोली स्थित IMA हॉल में डॉक्टर्स वाइफ्स मेला का आयोजन किया गया है. दो दिनों तक चलने वाले इस मेले की शुरूआत बुधवार को हुई. इसका अयोजन डॉक्टर्स वाइफ्स एसोसिएशन के द्वारा किया गया है. मेले में अलग-अलग तरीके के करीब 35 स्टॉल लगाए गए हैं. यहां महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक सामान उपलब्ध है. एक ही जगह पर सब कुछ मिल रहा है. रांची में इस तरह के मेले का आयोजन दूसरी बार हुआ है. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-mla-met-chief-minister-regarding-extension-of-rehabilitation-policy/">चांडिल

: पुनर्वास नीति के अवधि विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से मिली ईचागढ़ विधायक
[caption id="attachment_350407" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/mmm3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डॉक्टर बिंदु प्रसाद[/caption]

क्या कहती हैं DWA की प्रेसिडेंट डॉक्टर बिंदु

इस मेला में रांची के कई लोगों ने अपना स्टॉल लगाया है. इनसे जो रूपया मिलेगा, इसे शहर के चैरिटी संस्था में दान दिया जाएगा. इस पैसे से जरूरतमंदों की सेवा की जाएगी. इस संबंध में डॉक्टर बिंदु प्रसाद ने बताया कि ऐसा आयोजन वे लोग करवाते रहते हैं. यह रांची के लोगों के हित के लिए होता है. यहां 35 स्टॉल लगाये गये हैं. तीन स्टॉल नॉन गवर्नमेंटल ऑर्गनाइजेशन (NGO) को दिया गया है. उनसे किसी भी तरह का किराया नहीं लिया जा रहा है. यहां महिलाओ के कपड़े, गहने से लेकर खाने पीने की भी अच्छी व्यवस्था की गई है. 06 और 07 जुलाई दो दिनों तक मेला चलेगा. [caption id="attachment_350412" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/mm2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डॉ. सोनी सिन्हा[/caption]

जरूरतमंदों की सेवा- डॉ. सोनी सिन्हा

वहीं सेक्रेट्री डॉक्टर सोनी सिन्हा ने बताया कि यहां से जो भी पैसा आएगा वो डोनेशन में जायेगा. हमारी यही कोशिश रहती है कि ऐसे लोगों की मदद की जाय, जो जरूरतमंद हैं. इस बार जो भी पैसा आएगा वो असम फ्लड और NGO में जायेगा. इसे भी पढ़ें-पाकुड़:">https://lagatar.in/pakur-worker-should-go-to-deoghar-on-july-12-in-pms-program-babulal-marandi/">पाकुड़:

 पीएम के कार्यक्रम में 12 जुलाई को देवघर जाएं कार्यकर्ता : बाबूलाल मरांडी
[caption id="attachment_350416" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/mmm4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूनम आनंद[/caption]

अच्छा काम कर रहा एसोसिएशन-पूनम आनंद

जबकि सोशल वर्कर पूनम आनंद ने बताया कि ये एक बहुत अच्छी जगह है महिलाओ के लिए. यहां की महिलाएं भी अपने राज्य को आगे बढ़ाने में अच्छी भूमिका निभा रही है. डॉक्टर्स वाइफ्स एसोसिएशन काफी अच्छा काम कर रहा है. मेले में तरह तरह के समान हैं, जो महिलाओ के लिए जरूरी है. एक ही जगह पर सब कुछ मिल रहा है. ये मेला दो दिनों के लिए है. यहां से जो भी पैसा आयेगा वो एनजीओ को जायेगा. पूनम आनंद ने अपील करते हुए कहा कि सिर्फ डॉक्टर्स एसोसिएशन ही नही बल्कि सभी को आगे बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए. जितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही