Search

 
 
 

रांची: जंगल के बीच बंद घर से एक करोड़ का डोडा बरामद

डीएसपी के नेतृत्व में खरसीदाग़ ओपी पुलिस ने गुरुवार को जंगल स्थित बंद घर में छापामारी की जहां पुलिस को 50 से ज्यादा बोरों में भरकर रखा डोडा(अफीम) मिला.
 

Ranchi : रांची के नामकुम की लालखटंगा पंचायत अंतर्गत भुसूर चौक खूंटी रोड स्थित गोविंदपुर जंगल में बंद पड़े घर से पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा जब्त किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग की सूचना के बाद रांची पुलिस की टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है. एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है.

डीएसपी के नेतृत्व में खरसीदाग़ ओपी पुलिस ने गुरुवार को जंगल स्थित बंद घर में छापामारी की जहां पुलिस को 50 से ज्यादा बोरों में भरकर रखा डोडा(अफीम) मिला.कार्रवाई गुरुवार की देर शाम तक किया गया.जिस स्थान से पुलिस ने डोडा बरामद किया है वह क्षेत्र घने जंगल के बीच है.जंगल में तीन से चार घर ही है. बरामद डोडा का कीमत करीब एक करोड़ रूपया आंकी जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही