Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः कुत्ता चोरी के आरोपी को कोर्ट से बेल, आरोपी दो दिन रहा जेल में

Ranchi: रांची सीजेएम कोर्ट ने कुत्ता चोरी करने के दो आरोपी मोहम्मद आबिद को जमानत दे दी है. पिछले दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र में कुत्ता चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. जिसमें मोहम्मद आबिद अंसारी और मोहम्मद शाहनवाज को आरोपी बनाया गया है. दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. आरोपी की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपी की ओर से अधिवक्ता सुजय दयाल ने पक्ष रखा. वहीं सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक पुष्पा सिन्हा ने पक्ष रखा. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कुत्ता चोरी करने के आरोपी को बेल दे दी है. जो कुत्ता चोरी हुआ था वह जर्मन शेफर्ड नस्ल का था. कुत्ता चोरी के केस में मोहम्मद आबिद को दो दिन जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा. इसे भी पढ़ें-ग्यारहवीं">https://lagatar.in/process-of-application-for-enrollment-in-class-xi-begins-in-schools/">ग्यारहवीं

कक्षा में नामांकन के लिए स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही