Search

 
 
 

रांची: फर्जी और झूठे मैसेज से नहीं हों गुमराह, आतंकियों की दें जानकारी- NIA

 
Ranch: NIA ( राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि झूठे मैसेज से गुमराह नहीं हों. एनआईए ने कहा है कि कुछ भ्रामक संदेश विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रसारित किए जा रहे हैं. सभी को सूचित किया जाता है कि एनआईए ने ऐसा कोई संदेश जारी नहीं किया है. इस तरह के संदेश पूरी तरह से नकली और दुर्भावनापूर्ण है. जनता को गुमराह करने के लिए एक शरारती योजना का हिस्सा हैं. इसे भी पढ़ें-जेपीएससी">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-will-give-appointment-letter-to-successful-candidates-of-jpsc-on-friday/">जेपीएससी

के सफल अभ्यर्थियों को शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र

पिछले साल NIA ने जारी किया था मैसेज

NIA ने कहा कि पिछले साल एनआईए ने जांच के दौरान, यह पता लगाया था कि आईएस (इस्लामिक स्टेट) भोले-भाले युवाओं को निशाना बना रहा है, और झूठे प्रचार के माध्यम से उन्हें कट्टरपंथी बना रहा था. आईएस अपने हिंसक मंसूबों को आगे बढ़ा रहा था. इसके बाद सितंबर 2021 में एक अपील की गई थी कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना एनआईए अथवा उनके अधिकारियों को उसके लैंडलाइन नंबर: 011-24368800 पर सूचना दी जा सकती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/nnnn-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

आतंकवाद से लड़ाई में NIA को दें साथ

एनआईए ने लोगों से अपील करते हैं हुए कहा कि इस तरह के फर्जी और झूठे मैसेजिंग से गुमराह न हों, हालांकि आतंकवादी गतिविधियों और तत्वों के बारे में जानकारी साझा करके देश को आतंकवाद से बचायें. एनआईए के साथ हाथ मिलाने के लिए उनका स्वागत है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-contribution-of-indians-in-the-establishment-of-a-developed-city-like-london-prof-chatterjee/">जमशेदपुर

: लंदन जैसे विकसित शहर की स्थापना में भारतीयों का भी योगदान- प्रो. चटर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही