Search

 
 
 

रांची : डोरंडा के  तनवीर हसन अंसारी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए तनवीर अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि तनवीर और मुख्य आरोपी के परिवार के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद इस वारदात की वजह बना. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है.
 

Ranchi : राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए तनवीर अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि तनवीर और मुख्य आरोपी के परिवार के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद इस वारदात की वजह बना. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

 

पुलिस के मुताबिक फिरदौस नगर मनीटोला निवासी खतीजा खातून की शिकायत पर 26 मई को डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके पति तनवीर अंसारी के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इलाज के दौरान रिम्स में उनकी मौत हो जाने के बाद मामला हत्या में बदल गया.

 

अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि तनवीर अंसारी और मुख्य आरोपी जावेद अख्तर के परिवार के बीच काफी समय से तनाव था. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी और झगड़ा भी हो चुका था.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 26 मई की सुबह जावेद अख्तर और मो इजाज अपने घर के पास मौजूद थे. उसी दौरान तनवीर अंसारी बाइक से वहां पहुंचे. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और देखते ही देखते तनवीर पर हमला हो गया.

 

आरोप है कि जावेद अख्तर ने बाइक के लोहे के लेग गार्ड से तनवीर अंसारी पर पीछे से हमला कर दिया. सिर पर कई वार होने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद भी उनके साथ मारपीट की गई. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आगे की जांच जारी है  अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही