Ranchi : पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में अज्ञात अपराधियों ने बिरसा उरांव और उसकी पत्नी सोनी मुंडा की गोली मारकर बुधवार देर शाम हत्या कर दी थी. इस घटना को लेकर पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के लिए लाये गये लोगों को छोड़ने की मांग को लेकर स्थानीय लोग पंडरा थाना पहुंचे हैं.स्थानीय लोगों का कहना है बेकसूर युवकों को पुलिस उठाकर लायी है. जिन्हें छोड़ने की मांग कर रहे हैं.
रांची डबल मर्डर केस : कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, थाना में जमा हुए स्थानीय लोग
Last Updated: Feb 22, 2024 12:00 AM (IST)