Search

 
 
 

रांची डबल मर्डर: लालपुर थाना प्रभारी और मोरहाबादी टीओपी प्रभारी सस्पेंड

 

आवेदन मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर गिरी गाज

Ranchi: बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी स्थित रविंद्र नगर में जूस सेंटर संचालक मुकेश साव और उसके स्टाफ रोहन की शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद लालपुर थाना और मोरहाबादी टीओपी पुलिस की लापरवाही सामने आया था. इस मामले में एसएसपी किशोर कौशल के अनुशंसा पर डीआईजी अनूप बिरथरे ने लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी को सस्पेंड कर दिया, वहीं एसएसपी ने मोरहाबादी टीओपी सन्नी कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इसे पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/32-candidates-of-garhwa-were-sent-for-training/">गढ़वा

के 32 कैंडिडेट को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया रांची और छत्तीसगढ़ समेत दो खबरें

लालपुर थाना पुलिस की लापरवाही आई थी सामने

गोलीकांड में मारे गए मुकेश साव के छोटे भाई दिनेश ने लालपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिनेश के अनुसार, रांची जूस सेंटर के मालिक अशोक गुप्ता और उनका एक सहयोगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर लगातार">http://lagatar.in">लगातार

रेकी कर रहे थे. कई दिन तो आठ से नौ बार वे लोग उसके जूस काउंटर के पास आकर उसके आने जाने की गतिविधियों पर नजर रखते थे. इस वजह से घबराकर उसने पहले मोरहाबादी मैदान स्थित लालपुर टीओपी को पूरे मामले की जानकारी दी. लालपुर टीओपी से उसे थाने में लिखित शिकायत देने की बात कही गई. जिसके बाद एक जुलाई को रांची के लालपुर थाने में उसने लिखित शिकायत की थी. शिकायत में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि अशोक गुप्ता के द्वारा मेरा पीछा किया जा रहा है. लेकिन लालपुर पुलिस ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया. नतीजा ये हुआ कि एक महीना बाद ही उसके भाई और एक स्टाफ की हत्या कर दी गई. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-units-started-for-life-line-hospital-dialysis/">पलामू

: लाइफ लाइन हॉस्पिटल डायलिसिस के लिए दो यूनिट की हुई शुरुआत

कार्रवाई होती तो जिंदा रहता भाई

दिनेश कुमार के अनुसार, रांची जूस सेंटर के संचालक की वजह से उसके पूरे परिवार पर खतरा था. अगर पुलिस उससे केवल पूछताछ भी कर लेती तो शायद आज उसका भाई जिंदा होता. गौरतलब है कि रांची के चिरौंदी इलाके में चतरा के रहने वाले मुकेश साव अपने स्टाफ रोहन साव के साथ शुक्रवार की देर रात बरियातू थाना क्षेत्र के साइंस सिटी स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मुकेश और रोहन दोनों को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. मुकेश और रोहन दोनों के सिर में गोली मारी गई. मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोहन को अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही