Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई के लिए नई नियुक्ति की गई है. इसके लिए विश्वविद्यालय के ओर से अधिसूचना जारी किया गया है. भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभय कृष्ण सिंह को एनएसएस के बॉयज विंग का प्रोग्राम ऑफिसर और राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. शमा सोनाली को एनएसएस की गर्ल्स विंग का प्रोग्राम ऑफिसर नियुक्त किया गया. वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी एक अन्य अधिसूचना के अनुसार कुलपति ने चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन से संबंधित कार्यो के निस्पादन के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित की है. इनके सदस्यों में डीएसडब्ल्यू डॉ. एसएम अब्बास, डॉ. सर्वोत्तम कुमार विभागाध्यक्ष, भूगोल और आईएन साहू, सहायक प्राध्यापक, एमसीए विभाग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-widow-was-killed-in-land-dispute-accused-arrested/">साहिबगंज
: जमीन विवाद में की गई थी विधवा की हत्या, अभियुक्त गिरफ़्तार
: रथ सप्तमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सूर्य नमस्कार महायज्ञ का किया आयोजन [wpse_comments_template]
: जमीन विवाद में की गई थी विधवा की हत्या, अभियुक्त गिरफ़्तार
इस बाबत कुलपति का क्या कहना है
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि हाल के दिनों में प्रत्येक विश्वविद्यालय या महाविद्यालयों में एनएसएस की गतिविधियां काफी बढ़ी है. एनएसएस की गतिविधियां न सिर्फ विश्वविद्यालय के परिसर में सीमित है बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अपने महती भूमिका निभा रही है. आनेवाले दिनों में विश्वविद्यालय ऐसी अनेक क्रियाकलापों से एनएसएस के माध्यम से जुड़ेगा, जो न सिर्फ विश्वविद्यालय बल्कि सामाजिक सरोकारों से सबंधित होगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने आनेवाले कुछ अवधि के लिए एनएसएस से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित किए हैं जो जल्द ही सतह पर दिखेंगे. जैसे स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम, बस्तियों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान, व्यस्क शिक्षा इत्यादि. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rashtriya-swayamsevak-sangh-organizes-surya-namaskar-mahayagya-on-rath-saptami/">जमशेदपुर: रथ सप्तमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सूर्य नमस्कार महायज्ञ का किया आयोजन [wpse_comments_template]
Leave a Comment