Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: डॉ. मौसमी पॉल बनी अभाविप की प्रदेश अध्यक्ष

Ranchi: जमशेदपुर निवासी डॉ. मौसमी पॉल अभाविप की प्रदेश अध्यक्ष औऱ मनोज सोरेन झारखंड प्रदेश मंत्री पद के लिए निर्वाचित किए गए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्री के निर्वाचन प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी अभाविप की प्रदेश छात्रा प्रमुख प्रो. पुष्कर बाला ने निर्वाचन परिणामों को घोषित किया. कार्यालय मंत्री सुभम पुरोहित ने यह जानकारी दी. उन्होंने रांची स्थित अभाविप के प्रदेश कार्यालय में लगातार न्यूज डॉट कॉम को बताते हुए कहा कि धनबाद में तीन दिवसीय 25वां अधिवेशन होना है. यह अधिवेशन तीन से पांच जनवरी तक चलेगा. जिसमें दोनों लोगों को कार्यभार दिया जाएगा.

जमशेदपुर महानगर की निवासी हैं डॉ मौसमी पॉल 

डॉ. मौसमी पॉल जमशेदपुर महानगर की निवासी हैं. 2015 से अभविप से जुडा है. वर्तमान में लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. इन्होंने 20 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किया है. इनके शोध विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित किए जा चुके हैं. वर्तमान में कोल्हान क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में संचालित कर रही हैं. चाईबासा नगर उपाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष समेत कई दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं. अभाविप झारखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. आगामी सत्र 2024-25 के लिए प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व पर र्निवाचित हुईं हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-34.jpg">

class="size-full wp-image-994156 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दुमका के हैं मनोज सोरेन

मनोज सोरेन दुमका जिले के निवासी हैं. ये 2014 से अभाविप के सक्रिय सदस्य हैं. इन्होंने सिद्धू कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय मे स्नातकोत्तर किया है. वर्तमान में शोध के विद्यार्थी हैं. छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया है. पूर्व में दुमका नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश जनजाति छात्र कार्य प्रमुख, प्रदेश सह मंत्री आदि दायित्वों का निर्वहन किया है. सत्र 2024-25 के लिए प्रदेश मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए हैं. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/indias-most-wanted-lashkar-e-taiba-deputy-chief-abdul-rehman-makki-dies-in-lahore/">भारत

के मोस्ट वॉन्टेड लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की लाहौर में मौत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही