Search

 
 
 

रांचीः डॉ सरोजनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से की शिष्टाचार मुलाकात

 
Ranchi: रविवार को साधारण एथलीट से पुलिस में बहाल होकर आईपीएस बनी डॉ सरोजनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का ने झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से शिष्टाचार मुलाकात की. बता दें कि संयुक्त बिहार के समय रामेश्वर उरांव (आई पी एस) तत्कालीन आईजी खेल टीम के प्रभारी भी थे. उन्होंने खेल उपलब्धि के आधार पर सरोजनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का को खेल कोटे से बिहार पुलिस में नियुक्ति कराई थी. बाद में दोनों को खेल में शानदार प्रदर्शन के बदौलत प्रमोशन मिला और अपनी प्रतिभा के दम पर आईपीएस का मुकाम हासिल किया. मंत्री बने रामेश्वर उरांव ने झारखंड की बेटियो के इस मुकाम पर पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए दोनों को बधाई दी और राज्य हित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-jjmps-sub-zonal-commander-manoj-parhiya-arrested-with-a-prize-of-5-lakhs/">गढ़वा

: 5 लाख का इनामी जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर मनोज परहिया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही