Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कुलपति और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में कुलपति का प्रभार संभाल रहे अर्थशास्त्री डॉ तपन कुमार शांडिल्य भारतीय आर्थिक परिषद के नए अध्यक्ष के तौर पर चयनित हुए है. बता दें कि भारतीय आर्थिक परिषद का गठन 1917 में किया गया था. गठन के बाद से अध्यक्ष पद पर देश के कई प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रह चुके हैं. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ मोंटेक सिंह अहुलवालिया, कौशिक बसु, जेएनयू के पूर्व कुलपति दीपक नैय्यर, प्रो थोराट समेत कई अर्थशास्त्री पूर्व में इस पद पर रह चुके हैं. सैद्धांतिक तौर पर इसके प्रत्येक अधिवेशन में देश की आर्थिक नीति के निर्माण पर चर्चा की जाती है, और अधिवेशन की समाप्ति के उपरांत केंद्र सरकार देश की आर्थिक नीतियों और विकास के मद्देनजर इस परिषद की अनुशंसा पर अमल करती है. भारतीय आर्थिक परिषद का अगला अधिवेशन भुवनेश्वर में प्रस्तावित है, जिसकी अध्यक्षता प्रो. तपन कुमार शांडिल्य करेंगे. वर्तमान में वे डीएसपीएमयू के कुलपति के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं. डॉ तपन कुमार शांडिल्य पूर्व में वीर कुंवर सिंह, आरा, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर और भागलपुर विश्वविद्यालय में प्रोवीसी के पदों पर अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं. बताते चलें कि है कि प्रो शांडिल्य अपने प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ साथ अकादमिक तौर पर विद्यार्थियों के साथ नियमित रूप से कक्षाओं में भी संवाद करते हैं. [wpse_comments_template]
रांचीः भारतीय आर्थिक परिषद के नए अध्यक्ष बने डॉ तपन कुमार शांडिल्य
Last Updated: Sep 11, 2023 12:00 AM (IST)